
मस्तूरी। थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसाद के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 707/5 के बीच एक युवती का शव देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन हादसे का प्रतीत हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस द्वारा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
