छात्र शक्ति के आगे झुका विश्वविद्यालय प्रशासन — 3 घंटे के उग्र प्रदर्शन के बाद मांगों पर लगी मुहर

बिलासपुर। विधि संकाय के विषम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर अपने अधिकारों को लेकर मुखर हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा।
छात्र नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण अनेक विषयों में छात्रों को एक समान अंक प्रदान किए गए हैं तथा कई छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शा दिया गया है, जो कि छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है।
छात्र संघ, डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय, बिलासपुर द्वारा छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए यह मांग रखी गई कि सभी प्रभावित विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुनः मूल्यांकन किया जाए तथा परीक्षा परिणाम में दिए गए समान अंकों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं पुनः मूल्यांकन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, साथ ही जिन छात्र-छात्राओं को उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है उनके परिणामों में तत्काल सुधार किया जाए तथा पूर्व में जमा पुनर्मूल्यांकन शुल्क वापस किया जाए एवं कम अंक प्राप्त (240 से कम) किन्तु किसी विषय में 36 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाए।
उक्त मांगों को लेकर छात्र-छात्राएं कुल सचिव कक्ष में पहुंच गए और वहीं बैठकर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इस दौरान छात्रों ने लगातार 3 घंटे तक नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए कुल सचिव कक्ष में बैठकर प्रशासन पर दबाव बनाए रखा।
इस दौरान छात्र नेता अखिलेश साहू ने कुलसचिव से स्पष्ट रूप से कहा कि यदि छात्र हित में तत्काल कार्यवाही नहीं की जाती है, तो छात्र संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
लगातार 3 घंटे तक चले प्रदर्शन एवं दबाव के पश्चात कुलसचिव द्वारा छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी प्रमुख मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
प्रशासन द्वारा निःशुल्क पुनः मूल्यांकन कराए जाने की सहमति प्रदान की गई है। साथ ही परीक्षा परिणाम में पाई गई अनियमितताओं की जांच हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किए जाने की बात कही गई, जिसमें 5 छात्र नेताओं की उपस्थिति में कॉपियों की जांच प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इस संपूर्ण प्रक्रिया को 7 दिवस के भीतर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि परीक्षा परिणाम में दिए गए समान अंकों की जांच की जाएगी तथा यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है, उनके परिणामों में तत्काल सुधार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिन छात्र-छात्राओं ने पूर्व में पुनः मूल्यांकन हेतु आवेदन कर शुल्क जमा किया है, उनकी जमा राशि वापस की जाएगी,साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर प्रत्येक विषय में 25 अंकों का प्रायोगिक परीक्षा आयोजित किए जाने का भी आश्वासन दिया गया, जिससे कुल अंकों के आधार पर एटीकेटी की स्थिति में आए छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके।
छात्र संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर उक्त मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है, तो चरणबद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्र हित सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश साहू, महेश साहू, भूपेंद्र साहू, विक्की यादव, लव साहू, संजय साहू,चंद्रेश बंजारे,आदित्य जोशी, सुजल खरे, अवनीश पाण्डेय, .सुनील कुमार साहू,राहुल दिव्य,राहुल जांगड़े, आकांक्षा कंवर,योगिता,आर्यन कुमार राठौर,सोलजा सोनवानी,प्रकाश कौशिक,नितेश कुमार,हिमांशी,आकांक्षा,रितु केवट,पूजा भैरोजी,ममता साहू,सुद्देश्वर सिंह,हेमलता साहू,फागुराम साहू,गौतम यादव,राहुल कुमार,अभि शा अमित कुरे,साहिल,अंकिता टिकेश्वर,भूपेंद्र कुमार,राजेश्वरी, योगेश कुमार, राजेश चंद्रवंशी आकांक्षा भारद्वाज खुलेश्वर अजीत साहू, राधानी,राजक,प्रतिभा,यामिनी,देविका,आर्यन,बलराम चंद्रकर,नीलेश यादव,केशव,अभिषेक,तिवारी,सिमरन,खुशबू,मालिन,सक्षम,भारती,सुखम,दास,रम्यानी,मुकेश,निशा,नीलेश,पुरख,राजीव,हरिशंकर,लक्ष्मी प्रसाद,आशीष बंजारे,मयंक,सोमेश यादव,नीलेश आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026मस्तूरी विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नविन सेवा सहकारी समिति मर्या सुकुलकारी पंजीयन क्रमांक 807 शाखा मल्हार
UncategorizedApril 15, 2026भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।
