
तहसील,थाना पचपेड़ी…. मस्तूरी, जिला बिलासपुर छ. ग. 31/03/2026 साम 4से 5 बजे की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,
सड़क दुर्घटना में ग्राम मानिकचौरी रहने वाले आदिवासी समाज का प्रमुख गुलशन मरावी और उसका छोटा भाई संजू मरावी अपने निजी कार्य के लिए मल्हार गए थे अपने मोटर साइकल क्रमांक CG 22 AB 7460 में बैठकर अपने घर को मानिकचौरी जा रहे थे, ग्राम बिनोरी पहुंच मार्ग में , तेज रफ्तार सामने से आ रही टेलर वाहन क्रमांक
CG 12 BG 9174, ने लापरवाही पूर्वक गुलशन मरावी के बाइक को एक्सीडेंट कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों भाई टेलर के नीचे दब गए, जिसमें गुलशन मरावी का मौके पर ही मृत्यु हो गई है,दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरहार हो गया, ग्राम बिनौरी के ग्रामीण लोग 108, और 112 को फोन के पश्चात एक घंटे में पहुंचा जिससे पीएम और इलाज के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया, उसके बाद पचपेड़ी थाना द्वारा गाड़ी और टेलर को अपने कब्जे में रात को ही ले लिया गया है, तहसील थाना पचपेड़ी परिक्षेत्र में कम्पनियों का होने से रोड में टेलर अधिक और मनमाने तरीके से चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है,
1/04/2026 को
दूसरे ही दिन गुलशन मरावी का परिजन उसके पत्नी,बच्चे, और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल पर ही शव को लेकर तकरीबन दोपहर 12 बजे चक्का जाम कर दिया, चक्का जाम सुनते ही तहसीलदार श्री नीलम पिस्दा और थाना प्रभारी शी राज सिंह, थाना स्टॉप के साथ परिजन को समझाने बुझाने के लिए ग्राम बिनोरी घटना स्थल पर पहुंच गए, घंटों बीत जाने के बाद भी परिजन को नहीं माना पाने के बाद ..अतिरिक्त बल मल्हार चौकी और प्रभारी श्री अवधेश सिंह जी और मस्तूरी से SDOP महोदय श्री मोहले जी घटना स्थल पर अपने स्टॉप के साथ पहुंचे और चक्का जाम को हटाने की कोशिश किए, लेकिन परिजन को समझाने पर विफल रहे , जिंदल पावर प्लांट में चलने वाली टेलर मालिक से बात करते करते घंटो बीत गए, लेकिन समझौता के नाम पर दोनों जगह से कोई नहीं आए, उसके बाद 3:30 बजे क्षेत्र क्रमांक 13 से जिला सदस्य सत्काली बावरे जी घटना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन अमला से बात किए परिजन की मांग पीड़ित परिवार गुलशन मरावी (मृत्यु) उम्र 38 साल , का पत्नी परमिला मरावी 35 साल , उनके तीन बेटियां, गुनगुन 11 साल, दूसरा चंचल 6 साल, तीसरी बेटी आयाशु 2 साल की बेटी है , उसकी वृद्ध मां मिनी उम्र 55 साल, घर में कोई भी जिम्मेदारी उठाने वाला नहीं रहा जिसे देखते हुए पीड़ित परिजन की मांग है कि 1 करोड़ रुपिया और 3 बेटियों की पढ़ाई लिखाई, शादी का खर्च उठा ले , यह मांग को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे,जी , रेल्हा सरपंच अरविंद सिंह डहरिया, दीपक बंजारे, मानिक चौरी सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार “
” जिंदल पावर प्लांट ” साम 4 बजे उनके मांग को लेकर जिंदल पावर प्लांट पहुंच गए, जिंदल पावर प्लांट का प्रभारी अधिकारी “वेदप्रकाश देवांगन माइनिंग सेट ” जी से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की बात रखी, तो वह सीधा सीधा बोला कि हमारी जवाब दारी से बाहर कहकर , ठेके में चल रही टेलर
“अमित रोड लाइंस बिलासपुर” का हवाला दे दिया गया, जिसका 15 से 20 टेलर जिंदल पावर प्लांट में चल रहा है, आश्वासन दिया गया कि हम बात करके कुछ व्यवस्था करेंगे…..?
बात करने के बाद वापस मौके स्थल पर पहुंच कर सारी बातें पीड़ित परिवार को बताया गया, जहां घटना स्थल पर उपस्थित SDM महोदय श्री शिवकुमार कवर जी पहुंच चुके थे, जहा पीड़ित परिवार को समझौता के लिए आश्वाशन दिया जा रहा है, और प्रशासन से मिलने वाली 25000 हजार रूपये को पीड़ित परिवार को दिया जा रहा था लेकिन पीड़ित परिवार अधिक मुआवजे और छोटे छोटे बच्चों का भविष्य को देखते हुए उनकी मांग और ही थी, जिससे प्रशासनिक अमला आश्वासन दिया जा रहा है कि 2 दिन बाद जिंदल पावर प्लांट और अमित रोड लाइंस को थाने में बिठाकर समझौता कराएंगे और पीड़ित परिवार को मुआवजे दिलाने की बात बोली गई है, जिसके बाद साम 6:30 बजे चक्का जाम को खत्म कर शव को लेकर गृृह मानिकचौरी के लिए पंचशील में मिलाने , लेकर चले गए, ग्रामीण और पीड़ित परिवार प्रशासन की व्यवस्था और कार्यवाही से असंतुष्ट है, क्योंकि क्षेत्र के प्लांट होने की वजह से टेलर अधिक स्पीड लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा है, जिससे मेन रोड में आए दिन सड़क हादसा से ग्रामीणों की जान जा रही है, जिसके लिए प्रशासन की। व्यवस्था निष्क्रिय है, यह की डेड बाडी शव को 24 घंटे तक रखा गया था,
क्षेत्र के सरपंच जनप्रतिधि और युवा साथी सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग से प्रशासन केे सामने मांग रखी गई है, की पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल जाए,
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महोदय जी अनुउपस्थित रहे और नहीं इस विषय पर अपनी बात किसी भी माध्यम से रखे हैं, वही क्षेत्र क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रामखेलावन पटेल जी अनुपस्थित थे, जबकि मानिक चौरी ग्राम क्षेत्र क्रमांक 14 में आता है,
चुनाव के वक्त नेता जी घर घर हर एक सदस्य का वोट चाहिए..?
लेकिन जब उनके परिवार के ऊपर कुछ प्राण घात मुसीबत आए तो ….? वहीं नेता जी का आता पता नहीं रहता……?
ग्रामीण आक्रोशित है….? क्षेत्र का कार्यविधि को देखते हुए
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सत्कली बावरे जी ने जिंदल पावर प्लांट कंपनी प्रबंधक और टेलर वाहन प्रबंधक और प्रशासन व्यवस्था से पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजा की राशि साथ में उनके तीन बेटियां की भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी पढ़ाई,लिखाई, स्वास्थ्य, विवाह की व्यवस्था के लिए प्रशासन की व्यवस्था के लिए बात किया है
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 15, 2026मस्तूरी विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नविन सेवा सहकारी समिति मर्या सुकुलकारी पंजीयन क्रमांक 807 शाखा मल्हार
UncategorizedApril 15, 2026भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।
UncategorizedApril 15, 2026भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण अर्पित कर, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया।
UncategorizedApril 14, 2026सुकुलकारी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
