
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने 10 वर्ष पूर्व अपने क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हुआ। उन्होंने ‘उज्ज्वल भविष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ की शुरुआत की। मुख्य अतिथि श्री दिलीप लहरिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने वाला सबसे बड़ा साधन है।
इस सेंटर की स्थापना में सुरेश सोनी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने स्थल दान स्वरूप उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में दामोदर कांत (सदस्य जिला पंचायत), सरस्वती देवी बिंझवार (अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तुरी), नितेश सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत), मनोज श्रीवास्तव (प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय), काशीराम रजक (प्राचार्य शा.उ.मा.वि. बूढ़ीखार), अवधेश नापित (सेवानिवृत्त शिक्षक), प्रदीप वैष्णव (प्राचार्य बी.पी.डी.), अकत राम सिंहा (राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक), परमेश्वर सोनवानी (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि), हर प्रसाद भारते (सरपंच डंगनिया), नारायण शोल्डे (सरपंच सरसेनी), अश्वनी चंदेल (सरपंच मटिया), दिलीप भार्गव (संचालक सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकरकूदा), राजन सर, राम गुलाप राय, अरविंद भारती सर एवं सनत सर शामिल रहे।
इस अवसर पर सहयोगी के रूप में दीपक लहरें (सरपंच बूढ़ीखार), कमलेश कुमार कुम्हार, जितेंद्र थवाईत, मदन लाल बंजारे, अशोक सोनी, शीत कुमार, व्यास, पूर्रू, निखिल सोनी, हेमलता सोनी (शिक्षिका) एवं छोटू का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन करुणेश नापित ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, ग्रामीणजन एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं और सभी ने ज्वाला बंजारे की इस पहल तथा सुरेश सोनी के योगदान की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
