

अपने भाई और उसके पत्नी से परेशान धेलाउराम पटेल ने प्रशासन से लगाया निया का गुहार
📍 स्थान – ग्राम पंचायत पडारिया, ब्लॉक – अकलतरा, जिला – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
ग्राम पंचायत पडारिया से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां धेलाउ राम पटेल नाम के व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई और भाभी पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
धेलाउ पटेल का कहना है कि वर्ष 2022 से ही उन्हें और उनके परिवार को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। कभी जानबूझकर दुर्घटना करवाना, तो कभी घर में झगड़ा कर मारपीट करना — ऐसा व्यवहार अब रोजमर्रा की बात हो गई है।
सबसे दुखद बात यह है कि उन पर झूठे और बदनाम करने वाले आरोप भी लगाए गए, जिसमें शारीरिक शोषण जैसी गंभीर बातें शामिल हैं। इससे उनकी सामाजिक छवि को गहरा धक्का पहुंचा है और परिवार मानसिक तनाव में जी रहा है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाने और जनदर्शन में शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ भरोसे का दिलासा मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अब थक-हारकर धेलाउ पटेल ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।
परिवार की सीधी मांग है कि उन्हें उचित सुरक्षा दी जाए, भाई और भाभी के उत्पीड़न से मुक्त कराया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक और शांतिपूर्वक अपना जीवन जी सकें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
