

22 जुलाई तक सुधार नहीं हुआ तो 23 को चक्काजाम, प्रशासन को चेतावनी
बिलासपुर जिले में मस्तूरी जनपद पंचायत के अंतर्गत केवतरा से जलसों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रीय जनता की नाराजगी का केंद्र बन गया है। इस मार्ग पर भरारी, केबटाडीह (टागर), बोहारडीह, ओहसी और चिल्हाटी जैसे कई ग्रामों की जनता निर्भर है, किंतु मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। बरसात में स्थिति और भी विकराल हो गई है। ग्रामीणों ने अब सड़क सुधार की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दुर्घटनाओं का मार्ग बन चुका है यह रास्ता
ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इस मार्ग पर प्रतिदिन जोखिम उठाकर गुजरने को विवश हैं। कई बार दुपहिया वाहन सवारों के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे चोटिल लोगों की संख्या बढ़ रही है। बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ और गड्ढों से भर जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
बार-बार निवेदन, फिर भी नहीं हुआ सुधार
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को आवेदन सौंपा, ज्ञापन दिया और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार का सुधार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने इसे शासन-प्रशासन की उदासीनता बताया है।
ग्रामीणों ने दी चेतावनी – 23 जुलाई को चक्काजाम
समस्त क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि 22 जुलाई 2025 तक सड़क की मरम्मत प्रारंभ नहीं होती है, तो 23 जुलाई को पचपेड़ी थाना के सामने मुख्य मार्ग पर शांतिपूर्ण चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की क्षति या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रशासन से की गई समाधान की अपील
ग्रामीणों ने समाचार पत्रिका के माध्यम से शासन-प्रशासन से अपील की है कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व ही उक्त मार्ग की मरम्मत कराई जाए, जिससे जनाक्रोश शांत हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
