
विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का पारंपरिक स्वागत, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को बताया अमूल्य
मल्हार। बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय विद्यालय मल्हार में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रूप से किया और गुरुजनों का स्वागत-सत्कार कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भृंग नंदन प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश नापित, रवि शंकर तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक अकत राम सिंह ने की।
अपने उद्बोधन में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि गुरु ही समाज और राष्ट्र की सच्ची धरोहर हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। शिक्षक जीवन की दिशा तय करने वाले सच्चे पथप्रदर्शक हैं।
विशिष्ट अतिथि अवधेश नापित ने कहा कि गुरु अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, उनका आशीर्वाद ही सफलता का आधार है।
रवि शंकर तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडे ने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि समाज में आदर्श और नैतिक मूल्यों की नींव भी रखते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अकत राम सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने का अवसर है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप वैष्णव, उप प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित, शिक्षकगण भारत लाल पटेल, रामलाल केवट, रमेश श्रीवास, कमलेश कुम्हार, मुकेश देवांगन, शुभम जोगी, विश्वनाथ निराला, जितेंद्र थवाईत, रामायण भानु, शिक्षिकाएँ सावित्री वर्मा, यामिनी नापित, संतोषी कैवत, शालिनी नापित, जया वैष्णव, निमेष नापित, ज्योति निराला, हेमलता सोनी, हिमाक्षि साहू, महेंद्र यादव, संजू देवी, शक्ति देवी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही शिक्षकों का शाल-श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। पूरा वातावरण गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और उत्साह से गूंज उठा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
