
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ, जिला बिलासपुर ने आज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर जिले के मस्तूरी ,बिल्हा, तखतपुर ,कोटा व बिलासपुर के एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।इस दौरान उद्यानिकी विस्तार अधिकारी संघ के सदस्यों ने भी समर्थन किया और उपस्थित रहे।

संघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने बताया कि प्रदेश के कृषि विभाग में कार्यरत इन अधिकारियों की नौ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 8 एवं 9 सितम्बर को प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया गया था। इस दौरान संघ द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य निरंतर जारी रखा गया। किंतु अब तक शासन स्तर पर उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। आज संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम सभी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा करने मांग किया है। साथ ही सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी द्वारा आज से बिना संसाधन भत्ता के ऑनलाइन कार्य बंद रखा जावेगा जिससे किसानों के धान पंजीयन सत्यापन , खाता सुधार , पीएम किसान ekyc आदि महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे। संघ के सदस्यों ने शासन से जल्द मांग पूरा करने मांग किया है। जिले के मस्तूरी ,बिल्हा, तखतपुर ,कोटा व बिलासपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खांडेकर, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी,कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कौशलचंद्र शर्मा, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष असित तिर्की, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उमेश यादव, पुरुषोत्तम राठौर, हेमकुमार डहरिया,दीपक कौशिक ,सुजीत कंवर, अजय सिंह, मणिशंकर तिवारी, प्रीतम अनंत, पुष्पेंद्रधर दिवान ,सतीश खरे , शशिकांत सहारे,बलभद्र परिहार,जागेश्वर मिश्रा, कलेश्वर बंजारे, भारत बर्मन,निशा चंदेल,ममता भगत, वर्षा दुबे, स्नेहा पाल, पिंकी साहू,दीप्ति भारद्वाज,विजेंद्र सिंह,नवीन मेश्राम,मनीष केरकेट्टा आदि कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
