

मुख्य अतिथि रहे दामोदर कांत, विशिष्ट अतिथि रहे जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे
जोंधरा। तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोंधरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दामोदर कांत तथा विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जिन्हें समाजसेवा और जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मेंकरुणेश नापित (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, मल्हार),
नवल किशोर यादव (व्याख्याता, मस्तुरी स्कूल),बलराम जोशी (नैनतारा महाविद्यालय, सीपत),
शत्रुघ्न जोशी (मदनलाल शासकीय महाविद्यालय, सीपत),
धनेश रजक (एनएसएस सलाहकार),लोकेश ओगरे (राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित),
प्रशांत यादव (शासकीय महाविद्यालय, सीपत),
मिथलेश श्रीवास्तव (मदनलाल शासकीय महाविद्यालय, सीपत) एवं छाया नोरगे (बेस्ट स्वयंसेवक, जांजगीर-चांपा) शामिल हुए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पुनेश पटेल, कार्यक्रम अधिकारी पूरन ठाकुर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण, गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैंसर से बचाव और समाजसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
