
जैसे ही इस नियुक्ति की खबर सामने आई, उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
शशि पाटले लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को पार्टी द्वारा उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक वर्गों के मुद्दों को और प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शशि पाटले अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर शशि पाटले ने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
