
मल्हार। बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात प्राचार्य प्रदीप वैष्णव ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा, जिसमें कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
मुख्य अतिथि ज्वाला प्रसाद बंजारे ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य प्रदीप वैष्णव, उप प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले, करुणेश कुमार नापित, शुभम जोगी, मुकेश कुमार देवांगन, भारत लाल पटेल, रामलाल कैवर्त, विश्वनाथ निराला, कमलेश कुमार कुम्हार, यामिनी नापित, निमेष नापित, शालिनी नापित, हिमाक्षी साहू, हेमलता सोनी, संतोषी कैवर्त, जितेंद्र थवाईत, रामायण भानु, जया वैष्णव, सावित्री वर्मा, स्वाति यादव, महेंद्र यादव, संजू देवी यादव एवं सक्ती बाई सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
