
मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के सभा कक्ष में सोमवार को आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर काफी गरमाई रही। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, संसाधनों के अभाव और लचर व्यवस्था पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है और मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विधायक ने अस्पताल परिसर की नियमित सफाई, वार्डों की देखरेख और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने बैठक में सबसे तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में सांप काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इसके बावजूद अस्पतालों में पर्याप्त स्नेक एंटी वेनम उपलब्ध नहीं है। साथ ही रेबीज के मरीजों के लिए आवश्यक रेबीज इंजेक्शन भी कई बार नहीं मिल पाता, जिससे लोगों को निजी अस्पतालों या बाहर के शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के दिनों में आए दिन बिजली नहीं रहने की समस्या रहती है ऐसे में इतने बड़े स्वास्थ्य परिसर में एक डिजी एवं आपातकालीन बिजली के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं रहने को लेकर नाराजगी दिखाई।
वहीं जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में एक्स-रे मशीन, सोनोग्राफी सुविधा और एंबुलेंस की अनुपलब्धता का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मरीजों को छोटी-छोटी जांचों के लिए बिलासपुर जाना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल एक्स-रे मशीन चालू कराने, सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने और कम से कम एक अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक के दौरान कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पतालों में दवाओं की कमी, स्टाफ की अनुपस्थिति, जांच सुविधाओं के अभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर सवाल उठाए। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
बैठक में जीवनदीप समिति के सभी पदाधिकारी, जनपद सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उठाए गए मुद्दों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
