
पचपेड़ी में स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय अभियान शुरू
पचपेड़ी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने मस्तुरी ब्लॉक में विरोध अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पचपेड़ी तहसील में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राज्य सरकार को तत्काल 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बहाल करनी चाहिए और बढ़ाई गई बिजली दरें वापस लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और लोगों को अपेक्षा से अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकत्रित आवेदनों को संबंधित बिजली विभाग के कार्यालयों और अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद सस्ती बिजली देने के बजाय लगातार बिजली दरों में वृद्धि की गई है, जिससे घरेलू और कृषि उपभोक्ता दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने और 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पुनः लागू करने की मांग दोहराई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू ने राज्य सरकार पर अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में लगातार वृद्धि का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में राहत देने का निर्णय नहीं लिया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मस्तुरी ब्लॉक में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर विरोधी आवेदन भरवाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, पचपेड़ी सरपंच चंद्रप्रकाश कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, संगठन उपाध्यक्ष अमृत राठौर, पुतन दुबे, उदय भार्गव, विजय नामदेव, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, कांति भारद्वाज, बिंदु जायसी, प्रियंका महानंद, पिंटू जांगड़े, विशंभर खुटे, गोल्डी यादव, रघुराज पांडेय, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त सहित मस्तुरी ब्लॉक के सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
